देश की खबरें | किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 29 मई की देर रात्रि उसी के गांव का अजीत राम (21) कथित रूप से बहला फुसलाकर ले गया था।

पुलिस ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 29 मई की देर रात्रि उसी के गांव का अजीत राम (21) कथित रूप से बहला फुसलाकर ले गया था।

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अजीत के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की अपहरण से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गत 11 सितंबर को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से मुक्त करा लिया।

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि अजीत उसे अगवा कर गुजरात के बड़ौदा व भोपाल ले गया तथा तकरीबन साढ़े तीन माह तक उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ दी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अजीत को मंगलवार को थाना क्षेत्र के नरही नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट