देश की खबरें | रेल हादसे पर मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

खरगे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं।"

खरगे ने कहा, "जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है। रेल मंत्रालय व केन्द्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट