देश की खबरें | जिन राज्यों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं वहां टीकाकरण में तेजी लाएं : केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘‘जांच करने, पता लगाना और उपचार करने’’ की रणनीति को जारी रखने के लिए कहा है जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही केंद्र ने कहा कि जिन जिलों में ज्यादा संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां मिशन मोड में प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूह के टीकाकरण में तेजी लाई जाए।

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्र ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘‘जांच करने, पता लगाना और उपचार करने’’ की रणनीति को जारी रखने के लिए कहा है जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही केंद्र ने कहा कि जिन जिलों में ज्यादा संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां मिशन मोड में प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूह के टीकाकरण में तेजी लाई जाए।

शनिवार को हुई एक बैठक में ऐसे राज्यों से कहा गया है कि कम से कम 15 दिनों और अधिकतम 28 दिनों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की खातिर निजी अस्पतालों के साथ गठबंधन करें।

उनसे कहा गया है कि जो जिले एंटीजन जांच पर निर्भर हैं वहां आरटी-पीसीआर की जांच बढ़ाई जाए, जहां मामले बढ़ रहे हैं वहां निगरानी पर फिर से ध्यान केंद्रित किया जाए और चुनिंदा जिलों के उन क्षेत्रों में कड़ाई से निरूद्ध क्षेत्र बनाए जाएं और प्रति संक्रमित मामले में कम से कम 20 लोगों का पता लगाया जाए जो उनके संपर्क में आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) विनोद के. पॉल ने शनिवार को हरियाणा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिवों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशकों के साथ बातचीत की।

इसने कहा, ‘‘इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हाल के समय में संक्रमण की दर बढ़ी है और रोजाना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।’’

मंत्रालय ने बयान में बताया कि उन्होंने इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए निगरानी, निरूद्ध क्षेत्र और कोविड-19 मामलों के प्रबंधन पर स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की।

बैठक में विस्तृत ब्यौरा में बताया गया कि दिल्ली के नौ जिले, हरियाणा के 15, आंध्रप्रदेश के दस, ओडिशा के दस, हिमाचल प्रदेश के नौ, उत्तराखंड के सात, गोवा के दो और चंडीगढ़ के एक जिले में साप्ताहिक संकक्रमण की दर बढ़ी है जबकि यहां कुल जांच की संख्या में कमी आई है, आरटी-पीसीआर जांच कम हुई है और कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का कम संख्या में पता लगाया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि उनसे कहा गया है कि जिन जिलों में मामलों की संख्या बढ़ रही है वहां कड़े निरूद्ध क्षेत्र लगाए जाएं, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए कम से कम 20 लोगों का पता लगाया जाए और जिलों में क्लीनिकल प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\