Rajasthan :रिश्वतखोरी के एक मामले में एसीबी की टीम ने ली कलेक्टर के घर की तलाशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कथित रिश्वतखोरी के एक प्रकरण में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जिलाधिकारी के आवास तथा तहसील कार्यालय की तलाशी ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Credit -Pixabay

जयपुर, 27 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कथित रिश्वतखोरी के एक प्रकरण में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जिलाधिकारी के आवास तथा तहसील कार्यालय की तलाशी ली. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान शुक्रवार देर रात तक जारी रहा.एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रवि ने एक बयान में बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की दूदू कस्बे में उनकी कंपनी के नाम से 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब/पाल क्षेत्र में होने के कारण रूपांतरण करवाए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिलाधिकारी के पास गई थी.

उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में दूदू के जिलाधिकारी और पटवारी द्वारा परिवादी से 25 लाख रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था और बाद में 21 लाख रुपये लेना तय हुआ.

परिवादी ने 21 लाख रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो बाद में 15 लाख रुपये लेना तय हुआ.

एसीबी अधिकारी ने बताया कि तय रकम में से 7.5 लाख रुपये कलेक्टर द्वारा अपने डाक बंगले पर मंगवाया जाना ‘रिकॉर्डिड’ बातचीत में स्पष्ट हुआ. ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की बात का सत्यापन करने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

अदालत से तलाशी के लिए वारंट लेकर एसीबी जिलाधिकारी दूदू के डाक बंगले और तहसील कार्यालय पहुंची और वहां की तलाशी ली जो कि शुक्रवार देर रात तक जारी रही.

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी रह चुके ढाका को पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

HC on Aadhar and Age: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मोटर दुर्घटना दावों में उम्र का विश्वसनीय प्रमाण नहीं है आधार कार्ड; बीमा कंपनियों के दायित्व पर भी स्थिति साफ

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Kannauj School Viral Video: कन्नौज स्कूल वीडियो कांड, पत्नी ने हिडन कैमरे से पकड़ी शिक्षक पति और सहकर्मी की आपत्तिजनक हरकत; दोनों शिक्षक सस्पेंड