मुंबई के ट्रांस हार्बर सेक्शन पर बृहस्पतिवार से बहाल होगी एसी लोकल ट्रेन सेवा

मध्य रेलवे (सीआर) ने मुंबई की ट्रांस हार्बर लाइन पर सभी 16 वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की बहाली बृहस्पतिवार से करने की घोषणा बुधवार को की। सीआर अपने उपनगरीय नेटवर्क पर सात अक्टूबर से ट्रेन सेवाओं में भी वृद्धि करेगा और महामारी से पहले के लगभग 96 प्रतिशत तक लाएगा।

मुंबई, छह अक्टूबर मध्य रेलवे (सीआर) ने मुंबई की ट्रांस हार्बर लाइन पर सभी 16 वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की बहाली बृहस्पतिवार से करने की घोषणा बुधवार को की। सीआर अपने उपनगरीय नेटवर्क पर सात अक्टूबर से ट्रेन सेवाओं में भी वृद्धि करेगा और महामारी से पहले के लगभग 96 प्रतिशत तक लाएगा।

रेलवे ने गत वर्ष कोरोना वायरस जनित महामारी और उसके बाद लागू हुए लॉकडाउन के चलते एसी लोकल ट्रेन सेवा और अन्य उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

प्रतिबंध हटने के बाद नियमित उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई थीं लेकिन एसी ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा था। सीआर द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रांस हार्बर लाइन पर पहली एसी लोकल ट्रेन सात अक्टूबर को पनवेल से ठाणे के लिए सुबह पांच बजकर 44 मिनट पर रवाना होगी जबकि अंतिम ट्रेन रात 10 बजकर 46 मिनट पर पनवेल से रवाना होगी।

सीआर के जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, “एसी कोच वाली 16 सेवाएं सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगी और शनिवार को बिना एसी वाले कोच चलेंगे।” उन्होंने कहा कि रविवार और अवकाश के दिन यह सेवाएं संचालित नहीं होंगी।

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी