देश की खबरें | वडोदरा में केजरीवाल के साथ ‘दुर्व्यवहार’, कहा : कांग्रेस व भाजपा उन्हें अपमानित करने में एकजुट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

वडोदरा, 20 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ कभी नारे नहीं लगाते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें और उनकी पार्टी आप के खिलाफ गाली-गलौज करने में 'एकजुट' हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं वडोदरा में हवाई अड्डे पर उतरा, तो करीब 30-40 लोग मेरे सामने 'मोदी', 'मोदी', 'मोदी' चिल्लाने लगे। गुजरात में स्थिति ऐसी है कि भाजपा के सामने एक बड़ी मुसीबत आने वाली है।"

केजरीवाल इस साल दिसंबर में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत ‘टाउन हॉल’ बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं।

उन्होंने कहा, "कहा जाता है कि (गुजरात के) शहरी इलाकों में 66 सीट हैं, जहां भाजपा कभी नहीं हारी। लेकिन इस बार, वे मुश्किल में होंगे। वे इन सभी सीट (आगामी विधानसभा चुनाव में) पर नहीं जीत रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें अपमानित कर रही है क्योंकि वह गुजरात के लोगों की भलाई की बात करते हैं।

आप नेता ने आरोप लगाया, "भाजपा के समर्थक कभी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ नारे नहीं लगाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों पार्टियां मेरे और आप के खिलाफ एकजुट हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते हैं। वे एकजुट हैं और मुझे गालियां देते हैं।"

केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, कांग्रेस और भाजपा दोनों गुजरात में राष्ट्रीय स्तर के अपने नेताओं को मैदान में उतारेगी जो "मुझे गालियां देंगे।’’

केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में आप के विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं तथा लोगों से उन्होंने कई वादे किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\