जरुरी जानकारी | तीन से छह माह में लगभग एक दर्जन आईपीओ पेश होने के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साल 2025 की सुस्त शुरुआत के बाद, प्राथमिक बाजार में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने अगले तीन से छह महीनों में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने की तैयारी कर ली है, जो कि द्वितीयक बाजार में स्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण संभव हो पाया है। मर्चेंट बैंकरों ने यह कहा है।

नयी दिल्ली, आठ जून साल 2025 की सुस्त शुरुआत के बाद, प्राथमिक बाजार में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने अगले तीन से छह महीनों में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने की तैयारी कर ली है, जो कि द्वितीयक बाजार में स्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण संभव हो पाया है। मर्चेंट बैंकरों ने यह कहा है।

उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही कंपनियों में एचडीएफसी बैंक की अनुषंगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल), कल्पतरु, रूबिकॉन रिसर्च, ऑल टाइम प्लास्टिक्स, रीग्रीन-एक्सेल ईपीसी इंडिया और परमेसु बायोटेक शामिल हैं।

इसके अलावा, क्रेडिला, एसके फाइनेंस, वेरिटास फाइनेंस, पारस हेल्थकेयर, सीआईईएल एचआर सर्विसेज, एवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, ड्रोफ-केटल केमिकल्स इंडिया, ब्रिगेड होटल वेंचर्स और श्रीजी शिपिंग भी अपने आईपीओ पेश करने की योजना बना रही हैं।

इन सभी कंपनियों को पहले ही बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल चुकी है।

ये कंपनियां पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं, खासकर विस्तार योजनाओं, उधारों के पुनर्भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए धन जुटा रही हैं।

यह नई गतिविधि पिछले महीने छह आईपीओ पेश करने के बाद हुई है, जिसमें लक्ज़री होटल शृंखला ‘द लीला’ के मालिक श्लॉस बैंगलोर भी शामिल हैं।

हालांकि, 2025 में कुल आईपीओ गतिविधि धीमी हो गई है, पिछले साल इसी अवधि में 29 आईपीओ की तुलना में अब तक केवल 16 फर्म ही सार्वजनिक निर्गम लेकर आई हैं। वैश्विक और घरेलू कारकों के मिश्रण के कारण इक्विटी बाजार में चल रही अस्थिरता के कारण मंदी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट