देश की खबरें | करीब 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके दिए गए : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कुल 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कुल 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 2,10,809 सत्र में कुल 98,46,523 खुराकें दी गयीं।

इसमें 62,34,635 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी गयी जबकि 4,64,932 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गयी। इसके अलावा, अग्रिम मोर्चे के 31,46,956 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, वहीं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से इस अभियान की शुरुआत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 34 वें दिन बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 3,17,190 खुराकें दी गयीं। इनमें से 2,21,425 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 95,765 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक कुल 10,159 सत्र का आयोजन हुआ। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया।

कुल 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहली खुराक के लिए 75 प्रतिशत से ज्यादा पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं।

दूसरी तरफ, सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में पहली खुराक के लिए 50 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी हैं।

सबसे ज्यादा टीकाकरण वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

टीकाकरण के बाद कुल 40 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुल टीकाकरण के हिसाब से यह दर 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती कराए गए 40 लोगों में से 24 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि 13 की मौत हो गयी और तीन का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी