विदेश की खबरें | चीन में भूस्खलन की दो घटनाओं में करीब 12 लोग फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत के दफांग काउंटी में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलनों में करीब 12 लोग फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 22 मई दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत के दफांग काउंटी में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलनों में करीब 12 लोग फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, चांगशी में दो लोग फंसे हैं, जबकि गुओवा के छिंगयांग गांव में लगभग एक दर्जन लोग छह आवासीय इमारतों के भीतर फंसे हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन की ये घटनाएं क्रमशः तड़के करीब तीन बजे और सुबह नौ बजे हुईं।

राज्य संचालित 'शिन्हुआ' समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और दमकलकर्मी प्रभावित स्थानों पर पहुंचे हुए हैं।

बचाव कार्यों में खोजी कुत्तों, ड्रोन, लाइफ डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की सहायता ली जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि गुओवा इलाके में बचाव कार्यों में खड़ी ढलान और पहाड़ी भूभाग बाधा बन रहे हैं। फिलहाल फंसे हुए लोगों की संख्या की सटीक पुष्टि नहीं हो सकी है।

चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने भू-आपदा से निपटने के लिए स्तर-चार की आपात प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय कर दिया है और एक कार्यबल को मौके पर भेजा गया है ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।

मंत्रालय ने स्थिति का शीघ्र आंकलन करने और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\