विदेश की खबरें | फिलीपीन में भीषण तूफान में करीब 100 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मनीला, 31 अक्टूबर (एपी) फिलीपीन में इस साल के सबसे भीषण तूफान में करीब 100 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मनीला, 31 अक्टूबर (एपी) फिलीपीन में इस साल के सबसे भीषण तूफान में करीब 100 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 98 लोगों में से कम से कम 53 लोगों की जान बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई घटनाओं में गई। ये लोग बैंगसमोरो स्वायत्त क्षेत्र के मैगुइन्डानाओ के थे।

तूफान से द्वीपसमूह के एक बड़े हिस्से में तबाही मच गई थी हालांकि रविवार को वह देश के बाहर दक्षिण चीन सागर में पहुंच गया।

सरकार की प्रमुख आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के अनुसार, 69 लोग घायल हैं और कम से कम 63 अन्य लापता हैं।

तूफान से करीब 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिसमें 9,12,000 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। ये लोग अभी आश्रय स्थलों या अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी से 4,100 से अधिक मकान और 16,260 हेक्टेयर (40,180 एकड़) धान और अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

एपी निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला