आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी समेत करीब 100 लोग पृथक-वास में भेजे गए

आरोपी दो दिन पहले एक वाहन से अवैध शराब ले जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उसे पूजापुरा केंद्रीय कारागार में भेजा गया।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 25 मई तिरुवनंतपुरम में एक निचली अदालत के सामने पेश होने वाले आरोपी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी समेत अन्य करीब 100 लोगों को पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

आरोपी दो दिन पहले एक वाहन से अवैध शराब ले जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उसे पूजापुरा केंद्रीय कारागार में भेजा गया।

रविवार को आरोपी के नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेदूमंगड अदालत के मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी को पेश किया गया था। आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट, एक सर्किल इंस्पेक्टर समेत 34 पुलिसकर्मियों, जिस अस्पताल में आरोपी के लार के नमूने लिए गए थे, वहां के कुछ कर्मियों और पूजापुरा केंद्रीय कारागर के 12 अधिकारियों को पृथक वास में भेज दिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी वेंजरामुडु थाने में उस समय ड्यूटी पर तैनात थे, जब आरोपी को गिरफ्तारी के बाद वहां लाया गया था।

इसी बीच, मलयालम फिल्मों के अभिनेता सूरज वेंजारामुडु और वामनापुरम के विधायक डी के मुरली भी खुद से पृथक-वास में चले गए हैं क्योंकि इन्होंने एक ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले अवैध शराब ले जा रही एक कार एक पुलिसकर्मी को धक्का मारते हुए फरार हो गई थी लेकिन लोग वाहन को रोकने में सफल रहे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों शराब के नशे में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट