IND Beat ZIM, 2nd T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे से लिया बदला, दूसरे टी20 मुकाबले में 100 रनों के बड़े अंतर से हराया; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

माधेवेरे एक छोर पर डटे थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और महज औपचारिकता बची थी. माधेवेरे ने 39 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने जोंगवे के साथ आठवें विकेट के लिए 32 गेंद में 41 रन जोड़े. इसके अलावा कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं बनी. पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका.

भारत (Photo Credit: Twitter)

हरारे: भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की 47 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे पर 100 रन की जीत से पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. IND vs ZIM, 2nd T20I Live Score Board: यहां देखें टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का स्कोर बोर्ड

बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पहले मैच में मिली 13 रन की हार से वापसी करते हुए भारत ने अभिषेक के आठ छक्के और सात चौके जड़ित शतक से रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर है, इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 186 रन का था. भारत ने फिर मुकेश कुमार (37 रन देकर तीन विकेट), आवेश खान (15 रन देकर तीन विकट) और रवि बिश्नोई (11 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर समेट दिया.

भारत ने इस तरह टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की. जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज वेस्ले माधेवेरे ने 43 रन, ल्यूक जोंगवे ने 33 रन और ब्रायन बेनेट ने 26 रन की पारी खेली. इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जोनाथन कैंपबेल (10 रन) ही दोहरे अंक में पहुंचे.

पिछले मैच में पदार्पण के दौरान चार गेंद में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने सूझबूझ से खेलते हुए रूतुराज गायकवाड़ (47 गेंद में नाबाद 77 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभायी. इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित नाबाद 48 रन की पारी खेली. गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभायी.

वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को एक एक विकेट मिला. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के जड़ने वाले सबसे शानदार खिलाड़ी अभिषेक को 27 रन पर जीवनदान मिला जब मास्काद्जा ने ल्यूक जोंगवे की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय रन का खाता ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट की गेंद पर छक्का लगाकर खोला. उन्होंने डियोन मेयर्स की गेंद पर स्क्वायर के पीछे छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया. मेयर्स के एक ओवर में बने 28 रन के बाद भारतीय पारी ने तूफानी रफ्तार पकड़ी.

प्रतिद्वंद्वी कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर लगा अभिषेक का छक्का सबसे आकर्षक रहा. उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मास्काद्जा पर लगातार तीन छक्के जड़े और फिर अपना शतक पूरा करते ही उनकी गेंद पर आउट हो गये. डग आउट में लौटने पर उन्हें कप्तान और उनके मित्र शुभमन गिल ने बधाई दी.

अभिषेक की पारी का सबसे अच्छी चीज ‘गियर’ बदलना रही। भारत ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाये. फिर अगले पांच ओवर में टीम ने युवराज सिंह के शिष्य की बदौलत 78 रन जोड़े. खराब क्षेत्ररक्षण का भी जिम्बाब्वे को नुकसान पहुंचा जिन्होंने गायकवाड़ का कैच भी छोड़ दिया था.

इसके बाद गायकवाड़ और रिंकू ने 36 गेंद में 87 रन की भागीदारी निभायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये. मुकेश और आवेश ने जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को आउट किया जिससे जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में अपने चार विकेट गंवा दिये थे.

माधेवेरे एक छोर पर डटे थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और महज औपचारिकता बची थी. माधेवेरे ने 39 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने जोंगवे के साथ आठवें विकेट के लिए 32 गेंद में 41 रन जोड़े. इसके अलावा कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं बनी. पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड