खेल की खबरें | अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अभिषेक वर्मा ने यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन की पुरुष् कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

मेडेलिन (कोलंलिया), 18 जून अभिषेक वर्मा ने यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन की पुरुष् कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इंचियोन 2014 एशियाई खेलों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा के रजत पदक विजेता 33 साल के वर्मा ने शनिवार को फाइनल में अमेरिका के जेम्स लुट्ज को 148-146 से हराया।

विश्व कप के कई बार के स्वर्ण पदक विजेता वर्मा शुरुआती दो चरण से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले रोमांचक व्यक्तिगत फाइनल में दुनिया के नंबर एक तीरंदाज और शीर्ष वरीय नीदरलैंड के माइक क्लोसेर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

आठवें वरीय वर्मा ने इसके बाद अंतिम चार के मुकाबले में ब्राजील के लुकास अब्रेयू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वर्मा का यह तीसरा व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक है। यह 2021 पेरिस चरण के बाद उनका पहला स्वर्ण है। उन्होंने अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पोलैंड के रॉक्लॉ में 2015 में जीता था। वह विश्व कप के व्यक्तिगत वर्ग में दो रजत और एक कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते हैं। रविवार को रिकर्व मिश्रित टीम भी कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

टीम ने फ्रांस और नीदरलैंड को 6-0 के समान अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसे कोरिया के खिलाफ 3-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम कांस्य पदक के लिए चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट