खेल की खबरें | अभिषेक शर्मा को ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले चोट लगी जब शुक्रवार को यहां नेट सत्र में कैचिंग ड्रिल के दौरान उनका टखना मुड़ गया।

चेन्नई, 24 जनवरी भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले चोट लगी जब शुक्रवार को यहां नेट सत्र में कैचिंग ड्रिल के दौरान उनका टखना मुड़ गया।

इसके बाद अभिषेक की मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच की और फिर टखने को आराम देने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया।

पवेलियन लौटते समय उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी भी नहीं की।

चौबीस वर्षीय अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम में फिजियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय बिताया।

कोलकाता में पहले मैच में अभिषेक ने 79 रन की तेज पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।

अगर अभिषेक को शनिवार को यहां होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ता है तो भारत के पास वाशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प है।

ऐसी स्थिति में तिलक वर्मा को संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है।

कोलकाता में पहला मैच सात विकेट से जीतकर भारत पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड