देश की खबरें | छतरपुर जिले में महिला का अपहरण, सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 45 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

छतरपुर, 12 मई मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 45 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता नौ और दस मई की दरम्यानी रात को शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि लोगों ने अगले दिन एक स्कूल के पास महिला को बेहोश हालत में पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिंह ने कहा कि पीड़िता को पहले स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू