देश की खबरें | श्रावस्ती में अगवा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना इलाके के एक गांव में कथित तौर पर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रावस्ती (उप्र), पांच जून श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना इलाके के एक गांव में कथित तौर पर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बालिका का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को गिलौला थाना अंतर्गत एक गांव की निवासी 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक शील कुमार के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मिर्चिहा गांव के पास नहर की पटरी के पास की झाड़ियों से प्लास्टिक की बोरी में भरकर छिपाया गया बालिका का शव बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अपहरण की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो कानून व अन्य सुसंगत धाराएं बढ़ाकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

एसपी ने कहा कि आरोपी शील कुमार को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू