देश की खबरें | दिल्ली के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के विरोध में आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, छह सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर आप के पुराने कार्यालय के पास जमा हुए, जिन्हें पुलिस ने भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे।

प्रदर्शन में शामिल खान की पत्नी मरियम ने आरोप लगाया कि उनके पति को ‘‘फर्जी’’ मामले में फंसाया गया है।

दिलीप पांडे और कुलदीप कुमार समेत आप विधायकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओखला से आप विधायक खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान भर्ती से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट