‘आप’ के नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद (गुजरात), 16 अक्टूबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोराठिया ने बताया कि ‘आप’ के संयोजक केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान इन दो दिन में भावनगर, मेहसाणा और बनासकांठा जिलों में जन सभाएं करेंगे.

सोराठिया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह रविवार को दोपहर में भावनगर पहुंचेंगे और वहां एक जनसभा संबोधित करेंगे.’’ उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों नेता मेहसाणा जिले के उंझा और बनासकांठा जिले के दीसा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें : शाह मप्र सरकार की हिंदी माध्यम चिकित्सा शिक्षा योजना की आज शुरुआत करेंगे

सोराठिया ने कहा, ‘‘ दो दिन के दौरे पर दोनों नेता स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और राज्य में आप के नेताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठकें भी करेंगे.’’ केजरीवाल ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया है और उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई वादे किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\