देश की खबरें | संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया।

आप ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और फिर भी पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।’’

हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारी भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और ‘संजय सिंह शेर है’, ‘संजय सिंह को रिहा करो’ जैसे नारे लगा रहे थे।

आप के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा, ‘‘भाजपा ने एक फर्जी मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि वे जानते हैं कि अब ‘आप’ को रोकना मुश्किल है। भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट