देश की खबरें | ‘आप’ कूड़े से बने रा‍वण के पुतले जलाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में साफ-सफाई के रख-रखाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'विफलता' के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को यहां लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में साफ-सफाई के रख-रखाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'विफलता' के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को यहां लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राजिंदर नगर से ‘आप’ के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि ‘आप’ के नेता और समर्थक अलग अलग स्थानों पर पुतले जलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली नगर निगम चुनाव “जल्द से जल्द” कराने की मांग करेंगे।

जब कहा गया कि खुले में कूड़ा जलाना गैरकानूनी है और इस तरह के प्रदर्शन से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, तो पाठक ने कहा कि यह केवल एक 'प्रतीकात्मक' कार्रवाई होगी।

दिल्ली की तीनों तत्कालीन नगर निगमों पर भाजपा का शासन था और उनका मई में एकीकरण कर दिया गया था। उनका नाम दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कर दिया गया है।

‘आप’ के आरोप पर एमसीडी या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाठक ने कहा, “ दिल्ली बहुत गंदी है। आप जहां भी जाएंगे, आपको कचरा दिखाई देगा। तीन कूड़े के पहाड़ पहले से ही हैं, जबकि भाजपा कूड़े के 16 और पहाड़ बनाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में कूड़ा भाजपा की अक्षमता और नाकामी का प्रतीक बन गया है। ”

उन्होंने कहा, “‘आप’ सांकेतिक विरोध करते हुए कल दिल्ली में करीब 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण का पुतला फूंकेगी।”

दशहरा पर राक्षस राजा रावण के पुतले जलाए जाते हैं जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस साल पांच अक्टूबर को दशहरा पड़ेगा।

पाठक ने कहा कि पुतला फूंकने के बाद पार्टी के नेता और समर्थक नगर निगम के चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी