देश की खबरें | ‘आप’ स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं, दिल्ली सरकार उठा रही वेतन का खर्च : भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जो केजरीवाल के लिए काम करते थे, लेकिन उन्हें वेतन दिल्ली सरकार से मिलता था।
अभी ‘आप’ ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भाजपा ने यह आरोप तब लगाया है, जब उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर सेवा विभाग ने विशेषज्ञों, फेलो और सलाहकारों के रूप में भर्ती किए गए 437 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ का एक नया रूप सामने आया है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी पदों पर रहते हुए पार्टी का काम करने के लिए सरकारी वेतन पर भर्ती किया जाता है।
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि 116 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो सरकार से वेतन पाने के बावजूद ‘आप’ के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते डिलीट कर दिए हैं।
सचदेवा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल सक्सेना से कार्रवाई करने की भी मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)