देश की खबरें | ‘आप’ ने धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सरकार से स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग की और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सरकार से स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग की और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में सरकार की "चुप्पी" और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "देरी से प्रतिक्रिया" पर सवाल उठाया।

सिंह ने कहा, "हमने देखा कि इस्तीफ़े के काफ़ी समय बाद प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। यह देरी दर्शाती है कि उपराष्ट्रपति को पुनर्विचार के लिए मनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।"

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार शाम अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं।

सिंह ने कहा कि इतने उच्च संवैधानिक पद से अचानक हटना "कई अनुत्तरित प्रश्न" उठाता है।

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि देश पारदर्शिता का हकदार है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अचानक ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण था।"

सिंह ने रेलवे कुलियों के मामले पर भी एकजुटता दिखाई और कहा कि वह निजीकरण पर उनकी चिंताओं को उठाएंगे, जिससे उनकी आजीविका को खतरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\