ताजा खबरें | आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह शुक्रवार तक निलंबित, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को भोजनावकाश से पहले बाधित रही और दो बार के स्थगन के बाद बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं सदन में अशोभननीय आचरण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह को शुक्रवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

नयी दिल्ली, जुलाई विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को भोजनावकाश से पहले बाधित रही और दो बार के स्थगन के बाद बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं सदन में अशोभननीय आचरण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह को शुक्रवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने घोषणा की कि मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान आप सदस्य संजय सिंह ने अशोभनीय आचरण किया था। हरिवंश ने कहा कि सिंह ने न सिर्फ सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की ओर फेंके। उन्होंने कहा कि सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था।

हरिवंश ने सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा की। यह नियम किसी सदस्य द्वारा अशोभनीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किए जाने से संबंधित है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

इसके बाद उपसभापति ने सिंह को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया लेकिन आप सदस्य सिंह सदन से बाहर नहीं गए। इस पर उपसभापति ने 12:03 बजे कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

दो बार के स्थगन के बाद 12:18 बजे जब उच्च सदन की बैठक शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने एक बार फिर सिंह को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया। लेकिन सिंह सदन से बाहर नहीं गए। वहीं कुछ सदस्य तख्तियां लेकर आसन के समीप आ गए।

सदन में व्यवस्था नहीं बनते देख उपसभापति ने बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने सूचित किया कि कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे सहित आठ सदस्यों ने नियम 267 के तहत नोटिस दे कर नियत कामकाज स्थगित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये नोटिस उन्होंने स्वीकार नहीं किए हैं।

सभापति ने कहा कि सदस्यों का मुख्य मुद्दा महंगाई है और शून्यकाल के दौरान सदस्य इस मुद्दे पर अपनी अपनी बात रख सकते हैं।

इस पर विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद सभापति ने 11 बज कर करीब सात मिनट पर ही बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

अविनाश ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू