देश की खबरें | ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया।

पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन हफ्तों से कुछ ही ज्यादा वक्त में सोमवार को 22वीं बार बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने आईटीओ पर पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

आप नेता और दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा, “कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। दूसरी तरफ कोरोना की वजह से लोगों का रोजगार छिन रहा है और केंद्र से कोई राहत नहीं है।”

आप नेता दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और उन्हें राजेंदर नगर पुलिस थाने में रखा गया।

पुलिस की तरफ से हालांकि इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर पेज पर रायपुर, राजकोट, पटना, पानीपत और डिब्रूगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और विवरण साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू