देश की खबरें | केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन: पुलिस ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

नयी दिल्ली, 22 मार्च प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया। आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा।

आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है। इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं।

पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं। वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं।

केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी