देश की खबरें | आप सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करने के लिए भाजपा की आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का आरोप लगाया।
नयी दिल्ली, 14 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का आरोप लगाया।
सिंह ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि उन पर शीर्ष पद के लिए विचार किए जाने की अटकलों को नकारने का दबाव था।
सिंह ने यहां एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लिए अपने ‘विजन’ पर बहस के लिए रमेश बिधूड़ी को खुली चुनौती दिए जाने के बाद, हमें सूत्रों से पता चला कि भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में उनके नाम पर विचार किया जा रहा था। बिधूड़ी एक मजबूत दावेदार हैं और उनमें मुख्यमंत्री बनने के गुण हैं। लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेताओं में आपस में ही लड़ाई शुरू हो गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब बिधूड़ी कह रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं। तो फिर कौन है? भाजपा बिना दूल्हे के अपनी ‘बारात’ कहां ले जा रही है? यह खतरनाक है। चुनाव खत्म हो जाएंगे और दिल्ली वालों को तब भी पता नहीं चलेगा कि भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है।’’
आप की स्थिति को दोहराते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हमारे लिए, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और दिल्ली के लिए उनका ‘विजन’ खुद बोलता है।’’
भाजपा ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि इसके नेताओं ने पहले कहा था कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है, जिसमें आप को अपने शासन का भरोसा है, जबकि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में पैठ बनाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)