भाजपा की विधायकों को ‘लुभाने’ की कोशिश पर चर्चा के लिए केजरीवाल के आवास पर बैठक करेंगे ‘आप’ विधायक

दिल्ली में विधायकों को ‘‘लुभाने’’ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित कोशिश पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक बैठक करेंगे.

आम आदमी पार्टी (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त : दिल्ली में विधायकों को ‘‘लुभाने’’ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित कोशिश पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक बैठक करेंगे. पार्टी में सूत्रों ने बताया कि सभी विधायकों को बैठक के लिए बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है. कुल 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं.

इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा. विधानसभा की ओर से बुधवार को जारी एक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है. यह सत्र दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक घमासान और भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को लुभाने के आरोपों के बीच होने जा रहा है. यह भी पढ़ें : UP: एसयूवी में दोस्तों संग जन्मदिन मना रहे युवक ने मां-बेटे को कुचला, एफआईआर दर्ज

इस बीच भाजपा ने ‘आप’ को उन लोगों के नाम का खुलासा करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है. उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\