देश की खबरें | ‘आप’ विधायक वसावा को मनरेगा में भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए गिरफ्तार किया गया : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार ने ‘आप’ विधायक चैतर वसावा को इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि वह राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे।

डेडियापाड़ा (गुजरात), 24 जुलाई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार ने ‘आप’ विधायक चैतर वसावा को इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि वह राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे।

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से विधायक वसावा को एक बैठक के दौरान तालुका पंचायत पदाधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने के लिए छह जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सत्र अदालत ने आदिवासी विधायक की जमानत याचिका पिछले हफ्ते खारिज कर दी थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यहां एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने मनरेगा में कथित घोटाले को लेकर गुजरात के मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के दो बेटों की गिरफ्तारी का जिक्र किया, जिसमें निजी ठेकेदारों ने भुगतान का दावा करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र और दस्तावेज जमा करके 71 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘विधायक बनने के बाद वसावा ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। स्कूल, सड़क और अस्पताल बनाने के लिए निर्धारित धन कुछ नेताओं की जेब में जा रहा था। भाजपा नेता वसावा से डरते हैं, क्योंकि वह आदिवासियों की आवाज बन गए हैं। भाजपा ने सोचा कि अगर वसावा उनके (आदिवासियों के) मुद्दे उठाते रहेंगे, तो आदिवासी उन्हें (भाजपा को) वोट नहीं देंगे।’’

‘आप’ नेता ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा मनरेगा का पैसा खा रही है। जब वसावा ने उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया, तो भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया। वसावा निर्दोष हैं और उन्हें इस तरह की चालों से डराया नहीं जा सकता। केंद्र सरकार ने दिल्ली में भी यही चालें चलीं और मुझे और ‘आप’ के अन्य नेताओं को कई महीनों तक जेल में रखा।’’

उन्होंने दावा किया कि गुजरात सरकार 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘आप’ कार्यकर्ताओं को डराने के लिए पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख इसुधन गढ़वी और विसावदर के नवनिर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया को जेल में डाल देगी।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि गुजरात में वह सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगों के लिए ‘आप’ ही एकमात्र विकल्प है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\