देश की खबरें | आप विधायक कुवंर विजय प्रताप ने पंजाब विस की समिति के प्रमुख से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सरकारी आश्वासनों पर समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

चंडीगढ़, 25 जनवरी पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सरकारी आश्वासनों पर समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अमृतसर उत्तर से विधायक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से पंजाब विधानसभा के सचिव को भेज दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि अभी त्याग पत्र मंजूर नहीं किया गया है।

माना जाता है कि प्रताप सिंह ने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले की जांच की समीक्षा करने के लिए 20 जनवरी को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी।

हालांकि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने भी उसी दिन दूसरी बैठक बुलाई थी।

पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रताप सिंह ने 2015 की बेअदबी के मामलों की जांच को लेकर पहले नाखुशी जाहिर की थी।

प्रताप सिंह पहले 2015 में कोटकपुरा और बहबल कलां में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की तफ्तीश करने वाले एक विशेष जांच दल का हिस्सा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\