देश की खबरें | आप के नेता तिरंगा यात्रा से पहले रामलला का दर्शन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अयोध्या में 14 सितंबर से ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत करने से पहले रामलला का दर्शन करेंगे। यह जानकारी पार्टी ने दी। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सौ उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की योजना बना रही है।

अयोध्या, तीन सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अयोध्या में 14 सितंबर से ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत करने से पहले रामलला का दर्शन करेंगे। यह जानकारी पार्टी ने दी। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सौ उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की योजना बना रही है।

आप के राज्य अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सौ उम्मीदवारों की सूची अगले 15 दिनों में जारी की जाएगी और पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह अयोध्या में नवाब शुजाउद्दौला के संग्रहालय से ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करने से पहले रामजन्मभूमि में रामललाल का दर्शन करेंगे।

आप ने पहले भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर इस तरह की यात्राएं लखनऊ, आगरा और नोएडा में आयोजित की थीं।

सभाजीत सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा को भगवान राम का पेटेंट हासिल नहीं हुआ है, हम भक्त की तरह रामलला की पूजा करेंगे लेकिन हम भगवान राम के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्याएं नहीं करेंगे और हमारी राजनीति वास्तव में राम राज्य के लिए है।’’

विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी राज्य में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 दिनों के अंदर हम करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\