CM केजरीवाल के आवास पर बैठक में आप नेताओं ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की एक बैठक हुई.

Arvind Kejriwal

नयी दिल्ली, 21 जनवरी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की एक बैठक हुई. आप के नेताओं ने बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, सांसद राघव चड्ढा और अन्य नेता मौजूद थे. एक सूत्र ने कहा, ‘‘नेताओं ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की. सीट-बंटवारे की संभावना जैसे कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, लेकिन चर्चा अधूरी रही. आने वाले दिनों में और बैठकें होंगी.’’

आप और कांग्रेस, दोनों विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदार हैं. दोनों दल दिल्ली और पंजाब सहित अन्य राज्यों के लिए सीट-बंटवारे पर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, दोनों पार्टियों के सूत्रों ने दावा किया है कि उनकी प्रदेश इकाइयां चुनाव के लिए उनके बीच गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘‘पंजाब में छह-छह सीटें साझा करने की संभावना पर चर्चा की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया है कि उसे उन सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने दिया जाना चाहिए, जो उसने 2019 के लोकसभा चुनावों में जीती थीं.’’ यह भी पढ़ें : Ayodhya: रामलला का पूरे चेहरे वाला फोटो वायरल होने के बाद राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस ने राज्य की 13 में से आठ लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को चार सीट मिलीं थीं. आप सिर्फ एक सीट जीत पायी थी. इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप सहित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट-बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक सामने नहीं आया है. आप नेताओं ने पहले कहा था कि पार्टी ने कांग्रेस को स्पष्ट कर दिया है कि वह दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा और पंजाब सहित पांच राज्यों में चुनाव के लिए गठबंधन करना चाहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट