देश की खबरें | आप नेता संजय सिंह का दावा-विस्तारा की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरते समय विस्तारा की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरते समय विस्तारा की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
सोशल मीडिया के माध्यम से सिंह द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्रवाई का वादा किया है।
उड़ान यूके785 दिल्ली से सुबह सात बजे रवाना हुई थी और बुधवार सुबह लगभग नौ बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची।
राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, ‘‘आज भुवनेश्वर में विस्तारा की उड़ान के उतरते समय लोगों की रूह कांप गई और यह उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।’’
सिंह ने कहा, ‘‘कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। विस्तारा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, कृपया संज्ञान लें।’’
इसके जवाब में सिंधिया ने ट्विटर पर कहा, ‘‘संजय जी, हम इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाएंगे। घटना को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद।’’
हालांकि, विस्तारा ने इस मामले पर बयान देने के लिए ‘पीटीआई-’ के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)