देश की खबरें | राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरी है आप: संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब में हालिया विधानसभा चुनाव की जीत के बाद 'आप' राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान भी आप की प्राथमिकताओं में है जहां अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

जयपुर, 26 मार्च आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब में हालिया विधानसभा चुनाव की जीत के बाद 'आप' राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान भी आप की प्राथमिकताओं में है जहां अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी ने द्वारका (दिल्ली) से विधायक विनय मिश्रा को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाने की घोषणा की है।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब में हालिया विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ी है और उसे राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘'कुछ राज्यों का हमने चयन किया है, जहां बहुत तेजी से संगठन का विस्तार होगा और उनमें से एक राज्य राजस्थान भी है। राजस्थान आम आदमी पार्टी की प्राथमिकताओं में है। राजस्थान उसके लिए एक सुनहरा कल लाने वाला है।’’ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधायक विनय मिश्रा को राजस्थान में चुनाव प्रभारी बनाया है जो राज्य में पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल की स्वीकार्यता आज पूरे देश में बढ़ रही है। देश के हर हिस्से में लोग चाहते हैं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार का शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक, नि:शुल्क बिजली, पानी का मॉडल हमारे प्रदेश में भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई लोग पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही कुछ बड़ी घोषणाओं के लिए तैयार रहना होगा।

गौरतलब है कि पार्टी ने रविवार को यहां बिड़ला ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी