देश की खबरें | पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने में विफल रही आप अब दिल्ली में ‘समान झूठ फैला रही’:रवनीत बिट्टू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में हर महिला को 1,000 रुपये देने का अपना चुनावी वादा पूरा करने में विफल रही और अब चुनाव से पहले दिल्ली में भी इसी के ‘समान झूठ फैला रही’ है।

लुधियाना, 29 दिसंबर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में हर महिला को 1,000 रुपये देने का अपना चुनावी वादा पूरा करने में विफल रही और अब चुनाव से पहले दिल्ली में भी इसी के ‘समान झूठ फैला रही’ है।

रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का धोखा देने का सिद्ध रिकॉर्ड है, और उनके खोखले वादे ऐसे नहीं जिस पर भरोसा किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में आप सरकार ने अभी तक महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह नहीं दिए हैं, जो कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा किया गया वादा था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता बिट्टू ने ‘एक्स’ पर कहा, “केजरीवाल का 2022 में पंजाब की हर महिला को 1,000 रुपये देने का वादा एक सरासर झूठ था, मतदाताओं को लुभाने की एक धोखेबाजी थी। तीन साल बीत चुके हैं और पंजाब की महिलाएं अब भी इस वादे के मुताबिक वित्तीय सहायता का इंतजार कर रही हैं।”

बिट्टू ने आरोप लगाया, “अब वह फिर से दिल्ली में इसी तरह का झूठ फैला रहे हैं और दिल्ली की महिलाओं को 2,100 रुपये देने का वादा कर रहे हैं। यह एक बार फिर मतदाताओं को गुमराह करने का एक विश्वासघाती प्रयास है।”

बिट्टू ने कहा, “मैं दिल्ली के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं: केजरीवाल पर भरोसा न करें। उनका धोखा देने का पुराना रिकॉर्ड है, और उनके खोखले वादे भरोसे के लायक नहीं हैं। पंजाब की महिलाएं पहले ही उनके झूठे आश्वासनों का शिकार हो चुकी हैं; दिल्ली की महिलाओं को भी उनका शिकार न होने दें।”

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में सभी वयस्क महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह प्रदान करने की योजना की घोषणा की।

केजरीवाल ने हालांकि, हाल ही में घोषणा की कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\