देश की खबरें | आमिर खान अभिनीत 'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर की 50 करोड़ रुपये की कमाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने दो दिनों में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

नयी दिल्ली, 22 जून आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने दो दिनों में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित यह फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है।

फिल्मों की कमाई का आकलन करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल के एक कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं।

आमिर खान के साथ फिल्म में आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने भी अभिनय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी