देश की खबरें | आमिर खान सोशल मीडिया से दूर हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया को छोड़ने का निर्णय लिया है।

मुंबई, 15 मार्च बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया को छोड़ने का निर्णय लिया है।

साथ ही कहा कि भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी उनके प्रॉडक्शन हाउस के आधिकारिक अकाउंट पर उपलब्ध रहेगी।

रविवार को 56 साल के हुए आमिर खान ने उनके जन्मिदन पर प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों द्वारा जताए गए स्नेह को लेकर उनका आभार जताया।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किए गए बयान में कहा, '' मेरे जन्मदिन पर जताए गए स्नेह के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरा मन गदगद है।''

उन्होंने कहा, '' दूसरी खबर यह है कि सोशल मीडिया पर यह मेरी अंतिम पोस्ट है। पहले की तरह ही हम संवाद जारी रखेंगे।''

आमिर खान प्रोड्क्शंस के बैनर तले बनीं फिल्म ''लगान'', '' तारे जमीं पर'', ''दंगल'' में नजर आने वाले अभिनेता ने यह भी जानकारी दी कि उनका प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया पर सत्यापित पेज के साथ उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now