देश की खबरें | आमिर खान ने फिल्म 'सैयारा' की टीम को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को फिल्म 'सैयारा' की टीम को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के लिए बधाई दी और फिल्म को "संगीतमय और दिल से जुड़ी कहानी" बताया।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को फिल्म 'सैयारा' की टीम को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के लिए बधाई दी और फिल्म को "संगीतमय और दिल से जुड़ी कहानी" बताया।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, " फिल्म ‘सैयारा’ की शानदार थिएटर सफलता पर पूरी टीम को बधाई! अहान पांडे और अनीत पड्ढा ने अपनी पहली फिल्म में शानदार अभिनय किया है।"

उन्होंने लिखा, "मोहित सूरी ने फिल्म में जुनून भरा है और यशराज फिल्म्स को इस संगीतपूर्ण और भावनात्मक कहानी का पूरा श्रेय जाता है।"

यह 'रोमांटिक-ड्रामा' अहान पांडे की पहली फिल्म है, जबकि अनीत पड्ढा की मुख्य भूमिका में यह पहली फिल्म है।

इससे पहले वह 'बिग गर्ल्स डोंट क्राय' सीरीज में नजर आई थीं।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने एक हफ्ते में 132.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसमें गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड