देश की खबरें | राहुल गांधी के 'रिमोट कंट्रोल' वाले बयान पर आम आदमी पार्टी का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने राहुल गांधी के 'रिमोट कंट्रोल' वाले बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अक्सर दिल्ली बुलाती थी।

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने राहुल गांधी के 'रिमोट कंट्रोल' वाले बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अक्सर दिल्ली बुलाती थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पठानकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ‘रिमोट’ से नियंत्रित की जा रही है।

भगवंत मान की आलोचना करते हुए पंजाब के विपक्षी दल यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नियंत्रित कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘

कांग्रेस के 52 वर्षीय युवा राहुल गांधी जी बादाम खाया करो, याददाश्त कमज़ोर हो गई है आपकी!’’ आप ने दावा किया कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी तो वह तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अक्सर दिल्ली बुलाती थी।

इसके बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई ने आप के इन आरोपों का जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘ यह बात दिल्ली के दौरों की नहीं है, असल बात यह है कि दिल्ली के लोगों के पंजाब सचिवालय में कार्यालय हैं और वे अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं और नियम तय कर रहे हैं।’’

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वैसे राघव चड्ढा के नियुक्ति पत्र का क्या हुआ? उन्हें पंजाब सरकार में कोई पद नहीं मिलने के बावजूद ऐसा लगता है कि उन्हें रोका नहीं गया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\