आम आदमी पार्टी ने भाजपा को अपना महापौर उम्मीदवार उतारने की चुनौती दी

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली के महापौर पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी. ‘आप’ ने भाजपा को चुनौती दी कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शीर्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारे.

\Election Results (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली के महापौर पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी. ‘आप’ ने भाजपा को चुनौती दी कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शीर्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारे.

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि भाजपा का कहना है कि वह महापौर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी. चड्ढा ने कहा, ‘‘हमने सुना है कि भाजपा महापौर पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है. उन्हें किस बात का डर है कि वे अपना उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं?’’ यह भी पढ़ें : Bihar: ईंट भट्ठे हादसे में पीएम के बाद CM नीतीश ने भी की मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया था, जिसमें महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है. उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने एमसीडी की 250 में से 134 सीट पर जीत हासिल करके भाजपा के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Rate Today, February 16, 2026: सोने के बीच चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के ताजा रेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Pitch Report And Weather Update: अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 28वें मुकाबले में कैसा रहेगा दिल्ली की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Preview: आज अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\