जरुरी जानकारी | आधार हाउसिंग फाइनेंस, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, तीन अन्य को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आधार हाउसिंग फाइनेंस, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और लैंडमार्क कार्स सहित पांच कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, नौ मई आधार हाउसिंग फाइनेंस, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और लैंडमार्क कार्स सहित पांच कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है।

आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी पाने वाली अन्य कंपनियां बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल और किड्स क्लिनिक इंडिया हैं।

इन कंपनियों ने जनवरी, 2021 से फरवरी, 2022 के बीच सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए आवेदन किया था और उन्हें 2-5 मई के दौरान मंजूरी मिली।

ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग आईपीओ के जरिये 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 5.95 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाने की योजना है।

ऑटोमोबाइल डीलरशिप श्रृंखला लैंडमार्क कार्स का आईपीओ 762 करोड़ रुपये का होगा।

किड्स क्लिनिक इंडिया आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 1,32,93,514 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश ला सकती है।

बीकाजी इंटरनेशनल सार्वजनिक निर्गम के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

पांचों कंपनियों के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू