देश की खबरें | दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को 20 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को 20 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रघुबीर नगर निवासी सूरज के रूप में की गयी है। उसे हरियाणा के रोहतक जिले में कलानौर से गिरफ्तार किया गया। उसे ख्याला थाने के तहत आने वाले इलाके में एक नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में पोक्सो कानून के तहत पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा, ‘‘हमने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसकी तस्वीर निकाली। आरोपी का किसी भी तरीके से पीड़िता से कोई ताल्लुक नहीं है और वह उस इलाके का रहने वाला भी नहीं है। ऐसा कोई भी फोन नंबर, कोई वाहन आदि कुछ नहीं था जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके। मध्य जिले के कई पुलिस दलों ने उसे पकड़ने के लिए 36 घंटे तक बिना थके काम किया।’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब आरोपी को पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उसने दिल्ली से भागने की कोशिश की। हमारे दलों ने उसका पीछा किया और कलानौर से उसे पकड़ा।’’

एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को लड़की के साथ जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो फुटेज वायरल हो गयी थी। यह घटना शुक्रवार की है जब लड़की एक स्थान पर जा रही थी जहां निशुल्क भोजन बांटा जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आरोपी ने नाबालिग को लालच दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया। उसने बताया कि लड़की की हालत स्थिर है।

भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड