देश की खबरें | दिल्ली के जाफराबाद में उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना देर रात 12.10 बजे हुई जब फरदीन ने आरोपी आदिल से उससे उधार लिए 2,000 रुपये वापस मांगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जाफराबाद थाने को चाकू घोंपने की एक घटना के संबंध में सूचना मिली और जेपीसी अस्पताल पहुंचने पर अधिकारियों को पता चला कि फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर आए थे और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि फरदीन और उसका दोस्त जावेद एक गली के पास खड़े थे, तभी आदिल आया जिसने पहले उनसे 2,000 रुपये उधार लिए थे।

जब फरदीन ने आदिल से अपने पैसे वापस मांगे तो आदिल कथित तौर पर आक्रोशित हो गया और उसने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आदिल का भाई कामिल और उनके पिता शकील भी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने आदिल को दोनों युवकों पर हमला करने के लिए उकसाया।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने तथा अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है और आदिल तथा उसके साथियों को पकड़ने के लिए टीम लगायी गयी है।’’

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश