देश की खबरें | बांदा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बृहस्पतिवार रात कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

बांदा, 23 जून उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बृहस्पतिवार रात कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को देर रात 12 बजे के आसपास डायल 112 सेवा पर सूचना मिली कि महोखर गांव में एक चोर को पकड़कर बुरी तरह से पीटा गया है।

एसपी के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक को गंभीर अवस्था में पाया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक नंदकिशोर वर्मा (24) के गांव की ही एक महिला से पिछले दो साल से कथित अवैध संबंध थे।

उन्होंने बताया कि नंदकिशोर महिला के बुलाने पर ही उसके घर गया था, जहां महिला के पति, उसके देवर और दो अन्य लोगों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

एसपी के मुताबिक, मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें महिला का पति और देवर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी