देश की खबरें | दिल्ली के संगम विहार में युवक पर चाकू से हमला, नाबालिग समेत दो पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में 19 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में 19 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब संगम विहार निवासी रेहान पर एक किशोर समेत तीन लोगों ने हमला किया।

उन्होंने बताया कि रेहान के बयान के अनुसार, करीब एक महीने पहले गुगलू के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान उसने युवक की पिटाई कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब रेहान मस्जिद वाली गली में गया तो गुगलू और दो अन्य लोगों ने उससे भिड़कर उस पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उनमें से एक ने रेहान के सीने में चाकू घोंप दिया।

नेब सराय पुलिस थाने में चाकू मारने की सूचना देने वाली एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई और रेहान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने गुगलू और एक अन्य किशोर को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार