देश की खबरें | बांद्रा में नशे का धंधा करने वालों का विरोध करने पर युवक की हत्या, दो संबंधी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में नशे के धंधे का विरोध करने पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई और इस दौरान उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 अप्रैल मुंबई के बांद्रा इलाके में नशे के धंधे का विरोध करने पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई और इस दौरान उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दरगाह गली में बृहस्पतिवार की रात हुए इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शाकिर अली सेंडोले के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शाकिर के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार वालों पर हमला किया। इस हमले में शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी शिरीन और भतीजा अफजल घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों.. इमरान पठान, उसकी पत्नी फातिमा जाकिर अली उर्फ कायनात, उस्मान जाकिर अली और जाकिर अली सेंडोले को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इमरान पठान और उसकी पत्नी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वे बांद्रा इलाके में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। मामले की जांच जारी है।

मृतक की बहन फिरोजा ने आरोप लगाया “मादक पदार्थ का धंधा करने वाले सलमान मलिक और उसकी पत्नी सोनी नशीली दवाओं की आपूर्ति इमरान पठान और उसकी पत्नी को करते थे। मेरे भाई शाकिर ने दरगाह गली इलाके में चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया था।”

उन्होंने यह भी बताया कि परिवार ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो उन्हें लगातार धमकियां देते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी