देश की खबरें | ट्रेन से कटकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा पांडे त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां ट्रेन से दो हिस्सों में कटे युवक हर्षवर्धन (26) को सोमवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था जिसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी और उसका शरीर रीड की हड्डी से 10 सेंटीमीटर नीचे से दो हिस्सों में कटकर अलग हो गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा पांडे त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां ट्रेन से दो हिस्सों में कटे युवक हर्षवर्धन (26) को सोमवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था जिसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी और उसका शरीर रीड की हड्डी से 10 सेंटीमीटर नीचे से दो हिस्सों में कटकर अलग हो गया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तत्काल ही डाक्टरों का एक दल उसके उपचार में लगा हुआ था लेकिन सुबह 10 बजे हुई घटना के बाद सोमवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर उसकी मृत्यु हो गई।

डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि हर्षवर्धन के शरीर में खून की कमी हो गई थी, ऐसे में उसे रक्त लगातार चढ़ाया जा रहा था इसके बाद शरीर के कई अंगों में रक्त में रुकावट आनी शुरू हो गई जिसके चलते युवक 'शॉक' में आ गया जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन सोमवार सुबह किसी बात के चलते आत्महत्या करने के इरादे से स्टेडियम के पीछे रेल की पटरी पर लेट गया और उसके शरीर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी