देश की खबरें | आगरा में रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान युवक से गोली चली, गोली लगने से वेटर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में स्थित एक रेस्त्रां में रविवार की देर रात पार्टी के दौरान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी जो वेटर को लग गयी, जिससे इस घटना में वह घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आगरा, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश के आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में स्थित एक रेस्त्रां में रविवार की देर रात पार्टी के दौरान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी जो वेटर को लग गयी, जिससे इस घटना में वह घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने इस संबंध में गोली चलाने वाले युवक और रेस्त्रां के कर्मचारियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किये हैं।

हरीपर्वत थाने के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया, ‘‘पार्टी के दौरान लॉयर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किया जो मिस हो गयी, इसके बाद वह रिवाल्वर को नीचे करके दोबारा उसे कॉर्क कर रहा था। इस दौरान गोली चल गयी जो फर्श में लगने के बाद वहां मौजूद वेटर की एड़ी में लग गयी।’’

कुमार ने बताया कि रेस्त्रां कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

कुमार के अनुसार रेस्त्रां कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज तुरंत डिलीट करा दिये । उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तब यह मामला प्रकाश में आया ।

उन्होंने बताया कि रेस्त्रां के महाप्रबंधक कुलवंत सिंह भदौरिया की तहरीर पर गौरव के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का उल्लंघन करने, साक्ष्य मिटाने और महामारी अधिनियम के अधीन होटल कर्मचारी और इसके संचालक के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मामले में भदौरिया, प्रबंधक शैलेंद्र और संचालक राजन गोयल को नामजद किया है।

कुमार ने यह भी बताया कि छानबीन में यह पता चला है कि रेस्त्रां के इमारत की छत पर रात्रि दो बजे तक पार्टी चल रही थी, जबकि आगरा में रात्रि 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट बंद किये जाने के आदेश हैं।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\