देश की खबरें | सेल्फी लेते समय एक युवक की पुल से गिरकर मौत

सहारनपुर (उप्र), 17 नवंबर सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में सेल्फी लेते समय 24 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पुल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि जिले के चिलकाना थानाक्षेत्र के औरंगजेबपुर गांव का 24 वर्षीय मुजीम मुबारिकपुर में अपने मामा की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था ।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने मौसेरे भाई नासिर के साथ राजमार्ग पर पहुंचा और पुल पर खडे़ होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा, लेकिन अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह पुल से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जैन ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही शुरू किये जाने से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)