देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कौशांबी में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के मजरा डेढा़वल गांव की है।

मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के मजरा डेढा़वल गांव की है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अमित यादव (20) के रूप में हुई है, जो हरियाणा में काम करता था और शनिवार को किसी काम से गांव लौटा था।

उन्होंने बताया कि अमित अपने पिता के बड़े भाई के यहां रुका हुआ था और रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।

अधिकारी ने बताया कि रात में अमित ने अवैध तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब काफी देर तक अमित ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन बहुत देर कोई हलचल नहीं हुई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अमित के शव को बरामद किया।

अधिकारी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज