देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा के निजी विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन भवन की सटरिंग गिरने से एक श्रमिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन की शनिवार को सटरिंग गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

नोएडा(उप्र), छह जनवरी थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन की शनिवार को सटरिंग गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में एक भवन का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 25 मिनट पर निर्माणाधीन भवन की सटरिंग गिर गई, जब दो मजदूर विश्वविद्यालय के नये कैंसर विभाग भवन के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) अशोक कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘हादसे में मोहम्मद शमशाद और अब्दुल जब्बार खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले खान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शमशाद का इलाज चल रहा है।

शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड